TMC on BJP – तृणमूल विधायक जीवन कृष्ण साहा की ईडी द्वारा गिरफ्तारी के बाद टीएमसी ने भाजपा पर हमला बोला है।
TMC on BJP
तृणमूल कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें अभिषेक बनर्जी भाजपा पर हमलावर दिख रहे हैं।
वीडियो में अभिषेक कह रहे है – भाजपा ‘ई स्क्वायर’ नीति चलाती है। पहला ‘ई’ चुनाव आयोग है। दूसरा प्रवर्तन निदेशालय या ईडी है।
यदि पहला ई काम नहीं करता है, तो दूसरा ई एनडीए सरकार की उम्मीद है। तृणमूल अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी भाजपा की ‘ई स्क्वायर’ नीति के बारे में पहले भी कई बार बोल चुके हैं।
अभिषेक के शब्दों में, ‘अगर चुनाव आयोग काम नहीं करता है, तो एनडीए सरकार दूसरे ई का उपयोग करती है। यह ई ईडी है। और यह उनकी ई² नीति है।
हालांकि, प्रवर्तन निदेशालय का उपयोग करने का कारण भ्रष्टाचार को रोकना नहीं है। 130वें संविधान संशोधन विधेयक का उद्देश्य विपक्षी पार्टी के नेताओं को जेल में डालना है।
अभिषेक ने आगे कहा, “केंद्र सरकार सिर्फ़ जनविरोधी या लोकतंत्र विरोधी नहीं है, भाजपा सरकार किसान विरोधी, ग़रीब विरोधी, एससी-ओबीसी विरोधी, भारत विरोधी है।
उन्होंने कहा भाजपा को वोट देने का मतलब है अपनी मातृभूमि को अयोग्य सत्ता-लोलुप लोगों को सौंपना। वे हमारे देश को निजी संपत्ति समझते हैं। यह लोकतंत्र नहीं है।”
