Dashami Mahotsav – श्री रामदेव पुष्टिकर मंडल के दशमी महोत्सव का भव्य शुभारंभ

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

सनलाइट, कोलकाता। श्री रामदेव पुष्टिकर मंडल द्वारा लिलुआ स्थित पुष्टिकर ब्रह्म बगीचा प्रांगण में आयोजित बाबा रामदेव Dashami Mahotsav का रविवार को भव्य शुभारंभ हुआ।

Dashami Mahotsav

आचार्य अंतु किराडू के सानिध्य में 31 जोड़ों द्वारा बाबा के चरणों का अभिषेक किया गया। श्री रामदेव पुष्टिकर मंडल के अध्यक्ष सुशील पुरोहित ने बताया कि महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को लिलुआ महिला मंडल द्वारा सांस्कृति कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

इसी क्रम में मंगलवार को दशमी तिथि के दिन सुशील गोपाल बजाज (हैदराबाद) भजनों की अमृत वर्षा से बाबा को रिझाएंगे।

इसके अतिरिक्त बाबा के छप्पन भोग का प्रसाद लगेगा तथा भण्डारा समेत अन्य कई कार्यक्रम होंगे। उन्होंने बताया कि रात 10 बजे से कथावाचक राजेंद्र शर्मा बाबा की कथा “जम्मा” कहेंगे। महोत्सव में वैभवी थानवी, लोकेश मोहता और केदार उपाध्याय उद्घोषक की भूमिका में है।

श्रीरामदेव पुष्टिकर मंडल के अध्यक्ष सुशिल कुमार पुरोहित के अनुसार यह मंदिर आस्था का केंद्र बन गया है। यहां न केवल प्रवासी राजस्थानी बल्कि अन्य भाषा भाषी लोग भी प्रतिदिन नियमित रुप से बाबा के दर्शन करने आते है।

उन्होंने बताया कि यहां लगभग पिछले 17 वर्षों से दशमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान न केवल लिलुआ बल्कि आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु हाजिरी लगाने आते है।

Share from here