Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को देंगे देश के नाम वीडियो संदेश

देश

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को सुबह 9 बजे देश के नाम एक वीडियो जारी कर लोगों के बीच अपनी बात रखेंगे। गुरुवार को प्रधानमंत्री ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि वह एक छोटा सा वीडियो मैसेज जारी करेंगे। 

Advertisement

इससे पहले प्रधानमंत्री ने गुरुवार को देश के सभी मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बातचीत की। इस दौरान उन्होंने सभी से उनके राज्यों में कोरोना की स्थिति का जायजा लिया और कोविड-19 की लड़ाई के लिए आवश्यक सामानों की जानकारी भी ली।

बहरहाल, 21 दिन के लॉकडाउन के बीच प्रधानमंत्री एक बार फिर देश को संबोधित करेंगे। हालांकि यह संबोधन सीधे नहीं होगा बल्कि वीडियो संदेश के जरिए होगा। शुक्रवार यानि तीन अप्रैल को मोदी का यह वीडियो जारी होगा। यह तीसरी बार है जब प्रधानमंत्री देश को संदेश देंगे। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री कोई नया ऐलान कर सकते हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari