Advertisement
sunlight news

कोलकाता – भाई के मृत शरीर के साथ कई दिनों से रह रही थी बहन

कोलकाता

कोलकाता। कोलकाता में रॉबिंसन स्ट्रीट कांड की पुनरावृत्ति हुई है। यहां के भवानीपुर इलाके में अपने भाई के मृत शरीर के साथ कई दिनों से उसकी बहन रह रही थी। घटना माधव चटर्जी लेन की है। बताया गया है कि पिछले कई दिनों से फ्लैट के अंदर से दुर्गंध आ रही थी। इसे लेकर स्थानीय लोग परेशान थे। इसकी जानकारी पार्षद को दी गई।

Advertisement

इधर जब स्थानीय लोग फ्लैट के अंदर जाने की कोशिश करते थे तो महिला किसी को अंदर नहीं आने देती थी। इसके बाद पार्षद के कुछ लोग महिला के घर आए और कहा कि वे खाना लेकर आए हैं। इसके बाद जबरदस्ती उसके घर में घुसे तो वहां देखा कि कमरे में व्यक्ति का सड़ा गला शव पड़ा हुआ है।

तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। महिला मानसिक तौर पर विक्षिप्त बताई जा रही है। उसे भी बरामद कर अस्पताल पहुंचाया गया है।

उल्लेखनीय है कि कोलकाता में इस तरह की घटनाएं पहले भी होती रही हैं जहां लोग अपने मरे हुए परिजनों के शव के साथ रहते हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari