Fire – बाली में निवेदिता सेतु के नीचे भीषण आग, कई दुकानें जलकर खाक

कोलकाता

Fire – आज सुबह बाली में निबेदिता सेतु के नीचे अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते-ही-देखते कई दुकान जलकर पूरी तरह खाक हो गई।

Advertisement

Fire

आग लगने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। दमकल की चार इंजिन लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में सफल हुई।

सेतु के ठीक पास ही एक बस्ती होने के कारण लोगों में भय की स्थिति दिखी। दुकानों के अंदर रखे गैस सिलिंडर फटने से आग और तेजी से फैल गई।

हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने के दौरान निबेदिता सेतु के ऊपर वाहनों की आवाजाही कुछ समय के लिए रोक दी गई थी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari