Advertisement

Poush Maas – देश और विश्व के लिए कैसा रहेगा पौष मास, देखें

धर्म - कर्म

Poush Maas – पौष मास 5 दिसंबर से 3 जनवरी तक रहेगा। इस दौरान पांच शुक्रवार और पांच शनिवार आएंगे।

Advertisement

Poush Maas

ज्योतिषाचार्य राकेश व्यास के अनुसार 7 दिसंबर से मंगल शनि के बीच (4,10) दृष्टि संबंध बन रहे हैं। जिसके कारण ईरान-जॉर्डन, इसराइल -यमन, हूती विद्रोहियों आदि में विरोध, हिंसा, हमले बढ़ेंगे।

क्रूड ऑयल में वैश्विक स्तर पर तेजी देखने को मिल सकती है। पश्चिम एशिया के देशों में कट्टररवाद एवं विद्रोहियों के कारण विरोध की स्थिति बन सकती है।

ज्योतिषाचार्य राकेश व्यास ने बताया कि 20 दिसंबर से गुरु शुक्र के मध्य सम सप्तक दृष्टि बन रही है। 15 दिसंबर से 13 जनवरी 2026 तक सूर्य शनि के बीच (4,10) दृष्टि संबंध बन रहे हैं।

जिसके कारण पूर्वी, उत्तर पूर्वी क्षेत्र सहित देश के कई प्रदेश में उपद्रव, हिंसा, दंगे, अग्निकांड जैसी घटनाएं देखने को मिल सकती है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल में बड़े रूप में बदलाव के आसार बन रहे हैं। इसके अलावा किसी प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हो सकती है।

किसी रोग बीमारी के कारण जनमानस को मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान ठगी की घटनाएं बढ़ सकती है।

जन उपयोगी वस्तुओं के मूल्य में वृद्धि हो सकती है। विपक्ष द्वारा केंद्र के फैसलों का विरोध कर रुकावट पैदा की जाएगी।

उत्तर पश्चिम भारत में शीतलहर का प्रकोप देखने को मिलेगा। कहीं खंड वर्षा भी देखने को मिल सकती है बर्फबारी भी हो सकती है।

शुक्ल पक्ष में आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। डॉलर मजबूत होगा। कुछ और सामाजिक तत्व देश के माहौल को बिगड़ने का प्रयास करेंगे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari