Satyanarayan Mandir – धूमधाम से निकली भगवान सत्यनारायण की फाल्गुन शोभायात्रा

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari


सनलाइट, कोलकाता। Satyanarayan Mandir – भगवान सत्यनारायण की दर्शनीय शोभायात्रा रविवार फाल्गुन शुक्ल तेरस को हावड़ा बगीची से बड़ाबाजार स्थित मंदिर वापस आई।

Satyanarayan Mandir

मंदिर के प्रधान पुरोहित पं. श्रीराधाकृष्ण शर्मा एवं आशीष शर्मा ने विधिवत् पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया।

ट्रस्टी मधुसूदन बागला ने शोभायात्रा का संचालन किया। नकूल बागला, ध्रुव बागला, अरुण शर्मा, अमर केजरीवाल, अशोक झुनझुनवाला, दिनेश राठी, अजय शर्मा, निर्मल बागला, भरत केडिया ने आरती की एवं भगवान के साथ होली खेली।

शोभायात्रा मुखराम कनोडिया रोड , हावड़ा ब्रिज, महात्मा गाँधी रोड, नलिनी सेठ रोड, सर हरिराम गोयनका स्ट्रीट, आड़ी बांसतल्ला, बड़तल्ला स्ट्रीट , कलाकार स्ट्रीट होते हुए स्थानीय मन्दिर पंहुची।

श्री सत्यदेव मंडल की ओर से भजन-कीर्तन(चंग-धमाल), डांडिया-गरबा आदि कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

विभिन्न सामाजिक संस्थाओ एवं नगरवासियों की ओर से भगवान की आरती की गई और शोभायात्रा में शामिल भक्तों का स्वागत किया गया।

उल्लेखनीय है कि 141 वर्षों से हर वर्ष भगवान होली खेलने अपने ससुराल फाल्गुन शुक्ल दशमी को जाते हैं और होलिका दहन के एक दिन पूर्व होली खेलते हुऐ पुनः मन्दिर लौटते है।

Share from here