Advertisement
sunlight news

कोरोना वायरस: यूपी के 15 जिलों के हॉट स्पॉट एरिया होंगे सील

उत्तर प्रदेश

लखनऊ। कोरोना वायरस का प्रकोप प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा है। इसके संक्रमण को नियंत्रित करने के उद्देश्य से योगी सरकार ने प्रदेश के 15 जिलों के उन क्षेत्रों को सील करने का फैसला किया है, जहां पर कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले सामने आये हैं।

Advertisement

इन ‘हॉट स्पॉट एरिया’ में 15 अप्रैल तक कोई भी आवाजाही नहीं होगी। योगी सरकार का यह फैसला आज रात से लागू होगा।

प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र तिवारी ने बताया कि लखनऊ, आगरा, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, कानपुर, वाराणसी, शामली, मेरठ, बरेली, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, महाराजगंज, बस्ती सीतापुर और सहारनपुर में कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आ रहे थे। इसलिए इन 15 जिलों में ऐसे ‘हॉट स्पॉट एरिया’ को चिन्हित किया गया है जहां कोरोना वायरस का संक्रमण हुआ है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari