kolkata metro

Kolkata Metro – रविवार को सुबह से मिलेगी मेट्रो, ग्रीन और ब्लू लाइन पर…

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Kolkata Metro – राज्य में आगामी 14 दिसंबर (रविवार) को स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (SET) की परीक्षा होनी है।

Kolkata Metro

परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कोलकाता मेट्रो ने रविवार को विशेष सेवाओं की घोषणा की है।

आमतौर पर रविवार को सुबह देर से शुरू होने वाली मेट्रो सेवा, इस दिन सुबह 7 बजे से ही शुरू हो जाएगी और ट्रेनों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

शुक्रवार को मेट्रो प्राधिकरण द्वारा जारी एक अधिसूचना में इसकी जानकारी दी गई है। ब्लू और ग्रीन लाइन पर सेवा और समय बढ़ाया गया है।

ब्लू और ग्रीन लाइन पर बढ़ी सेवाएं

  • ब्लू लाइन (दक्षिणेश्वर से शहीद खुदीराम रूट): इस रूट पर रविवार को सामान्य 130 सेवाओं के बजाय 144 मेट्रो ट्रेनें चलाई जाएंगी।
  • ग्रीन लाइन (हावड़ा मैदान से सॉल्टलेक सेक्टर फाइव): इस रूट पर 104 मेट्रो सेवाओं के बजाय 118 मेट्रो सेवाएं उपलब्ध होंगी।

पहली मेट्रो:

  • दक्षिणेश्वर से शहीद खुदीराम के लिए: सुबह 7:00 बजे
  • शहीद खुदीराम से दक्षिणेश्वर के लिए: सुबह 7:03 बजे

  • सुबह 7:00 बजे से 8:00 बजे तक (पहले एक घंटा): हर 20 मिनट पर मेट्रो मिलेगी।
  • सुबह 8:00 बजे से 9:00 बजे तक: दोनों तरफ से (दक्षिणेश्वर और शहीद खुदीराम) हर 15 मिनट पर मेट्रो उपलब्ध होगी।
Share from here