kolkata metro

Kolkata Metro – फिर बाधित हुई मेट्रो, टालीगंज स्टेशन पहुँचने से पहले ही…

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Kolkata Metro – रविवार सुबह कोलकाता में मेट्रो सेवा फिर से बाधित हो गई। जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।

Kolkata Metro

आज सुबह टॉलीगंज स्टेशन में प्रवेश से ठीक पहले टनल में मेट्रो रुक गई। बताया गया कि मेट्रो का रेक खराब हो गया।

यात्रियों से भरे मेट्रो डिब्बे का AC बंद हो गया। दम घुटने की स्थिति में यात्रियों ने मेट्रो ड्राइवर से संपर्क किया।

बार-बार दरवाजा खोलने के आग्रह के बाद भी कुछ नहीं हो सका। इसके बाद यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। इमरजेंसी दरवाज़े ने काम करना बंद कर दिया।

मेट्रो के पहले डिब्बे के स्टेशन में पहुँचने के कारण कुछ राहत मिली और फंसे हुए यात्रियों को रेक से बाहर निकाला गया।

फंसे हुए यात्रियों को ट्रेन में धीरे-धीरे आगे बढ़ने के लिए कहा गया। फिर, सभी यात्रियों को उस दरवाज़े से बाहर निकाला गया जहाँ डिब्बा स्टेशन पर पहुँच गया था।

शहीद खुदीराम स्टेशन से नोआपाड़ा जाने वाली सर्विस बंद है। दक्षिणेश्वर से मैदान जाने वाली मेट्रो सेवा चालू है।

Share from here