CM Suvendu Adhikari – ‘वेस्ट बंगाल’ अब होगा पश्चिम बंग….सीएम ने की एकाधिक घोषणाएं

कोलकाता

CM Suvendu Adhikari – नबान्न में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।

CM Suvendu Adhikari

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 4 से 14 दिसंबर तक चलेगा।

सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि इस सत्र के दौरान आठ विधेयक पेश किए जाएंगे। सीएम ने इस दौरान एकाधिक घोषणाएं की।

उन्होंने कहा कि 9 दिसंबर को एक प्रस्ताव लाया जाएगा जिसमे पश्चिम बंगाल का नाम अंग्रेज़ी में पश्चिम बंग ही लिखा जाएगा।

उल्लेखनीय है कि अभी अंग्रेजी में राज्य का नाम वेस्ट बंगाल लिखा जाता है। प्रस्ताव पारित होने के बाद केंद्र को भेजा जाएगा।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों में 10,146 पदों के लिए भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का टारगेट एक लाख भर्तियों का है।

सीएम ने कहा कि राज्य में सरकारी परीक्षाओं के लिए आवेदन फीस नहीं ली जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार इसका खर्च वहन करेगी।

सीएम ने राज्य के बिजली विभाग के बिल को लेकर भी बडी घोषणा की। उन्होंने कहा कि जनवरी 2027 से बिल हर महीने आएगा।

Share from here