Earthquake – आज सुबह नेपाल में भूकंप आया जिसके झटके उत्तर बंगाल, बिहार, सिक्किम में भी महसूस किए गए।
Earthquake
मंगलवार सुबह करीब 7 बजे, उत्तर बंगाल के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में दो बार झटके महसूस किए गए हैं।
दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, सिलीगुड़ी और सिक्किम में भी ये झटके महसूस किए गए। जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के मुताबिक, मंगलवार सुबह 7:02 बजे नेपाल में भूकंप आया।
इसका केंद्र सिक्किम के पास था और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.3 मापी गई। यह नेपाल के कोशी क्षेत्र में, ज़मीन की सतह से लगभग 20 किलोमीटर की गहराई पर आया था।
नेपाल में आए इस भूकंप के कारण बिहार, भूटान और बांग्लादेश के कुछ हिस्सों में भी हल्के झटके महसूस किए गए।
Share from here
