Mamata Banerjee on Saline Case

Durga Angan – आज सीएम ममता बनर्जी करेंगी दुर्गा अंगन का शिलान्यास

कोलकाता

Durga Angan – मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज न्यूटाउन में दुर्गा आंगन का शिलान्यास करेंगी। इस मौके पर कई विशिष्ट जन उपस्थित रहेंगे।

Durga Angan

दुर्गा आंगन को न्यूटाउन बस स्टैंड के सामने एक्शन एरिया वन में 17 एकड़ से ज़्यादा ज़मीन पर बनाया जाएगा।

दुर्गा आंगन सिर्फ़ एक धार्मिक जगह ही नहीं होगी, बल्कि बंगाल की कला, संस्कृति और विरासत का एक परमानेंट सेंटर भी बनेगी।

इसमें कला, विरासत और सांस्कृतिक कामों के लिए अलग इंफ्रास्ट्रक्चर भी होगा। इस काम की लागत लगभग 262 करोड़ आने का अनुमान है।

इससे पहले सीएम ने इस साल अक्षय तृतीया पर दीघा में जगन्नाथ मंदिर का उद्घाटन किया था। उत्तर बंगाल के अपने दौरे के दौरान, माटीगाड़ा में नया महाकाल मंदिर बनाने की भी बात कही। जिसके लिए बाद में जमीन भी आवंटित कर दी गई।

Share from here