breaking news

Park Circus – पार्क सर्कस में गिरा छत का हिस्सा, महिला की मौत

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Park Circus – पार्क सर्कस में देर रात घर के छत का हिस्सा गिरने से एक महिला की मौत हो गई है। घटना में मृतका का भाई और एक बच्चा भी घायल हो गया है।

Park Circus

स्थानीय लोगों के मुताबिक, मृतका के भाई का पैर टूट गया है। घटना आयरन ब्रिज के पास स्थित घर मे सुबह 3 से 3:30 बजे के बीच हुई।

महिला राबिया खातून अपने परिवार के साथ ग्राउंड फ्लोर पर रहती थीं। बीती रात, घर की छत से हिस्सा अचानक गिर गया।

जिससे ग्राउंड फ्लोर पर कमरे में सो रही महिला और परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। उसके भाई का पैर टूट गया था। एक बच्चा भी घायल हो गया।

स्थानीय लोगों ने घर के मालिक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पता चला है कि परिवार के अलावा, कई और परिवार भी टूटे-फूटे घर में रह रहे हैं।

हालांकि उन्होंने कई बार घर को ठीक कराने की मांग की, लेकिन घर के मालिक ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया।

Share from here