Advertisement
Winter Update

Winter Update – कोलकाता का न्यूनतम तापमान पहुँचा 10 डिग्री

कोलकाता

Winter Update – जनवरी में ठंड ने रिकार्ड बना दिया है। कोलकाता में न्यूनतम तापमान गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो इस सीजन का सबसे ठंडा दिन है।

Advertisement

Winter Update

सुबह कोहरा, दोपहर में बादल और तेज उत्तर हवाएं धीरे-धीरे बंगाल में सर्दी की पारी को और तेज कर रही हैं।

न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कई जिलों में तापमान सिंगल डिजिट में आ गया है।

सोमवार रात बैरकपुर में तापमान गिरकर 9.5 डिग्री सेल्सियस, साल्ट लेक में तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और कल्याणी में 8 डिग्री सेल्सियस रहा।

दमदम में तापमान गिरकर 11 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। उत्तर-पश्चिम भारत में ठंडी हवा की वजह से बंगाल में तापमान धीरे-धीरे गिर रहा है।

पिछले 72 घंटों में कोलकाता में रात का तापमान करीब 5 डिग्री गिर गया है। मौसम विभाग ने राज्य के 8 जिलों में कोल्ड वेव की चेतावनी जारी की है।

जिसमें दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी, पुरुलिया, बांकुरा, मुर्शिदाबाद और पश्चिम बर्दवान जिले शामिल हैं। दार्जिलिंग में सर्वनिम्न तापमान 1.3 डिग्री तक पहुँच गया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari