kolkata metro

Kolkata Metro – सुबह सुबह मेट्रो में समस्या, यात्रियों को परेशानी

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Kolkata Metro – मंगलवार सुबह सुबह मेट्रो में समस्या के कारण करीब डेढ़ घंटे तक मेट्रो सेवा रुकी रही।

Kolkata Metro

सेंट्रल से महानायक उत्तमकुमार स्टेशन तक सर्विस सुबह 7 बजे के थोड़ी देर बाद से करीब डेढ़ घंटे के लिए बंद रही।

इस दौरान दक्षिणेश्वर मेट्रो से सेंट्रल और महानायक उत्तमकुमार से शहीद खुदीराम मेट्रो तक सर्विस चल रही थी।

बाद में, सुबह 8 बजे तक दक्षिणेश्वर से मैदान तक सर्विस शुरू कर दी गई। हालांकि, अभी पूरे रूट पर सर्विस शुरू नहीं हुई है।

मेट्रो अधिकारियों ने अभी तक इस रुकावट का कारण नहीं बताया है। सुबह मेट्रो में इस रुकावट के कारण यात्रियों को परेशानी हुई है।

सूत्रों के मुताबिक, किसी कारण से नेताजी भवन और रवींद्र सदन स्टेशनों के बीच टनल में एक मेट्रो फंस गई थी।

उसी वजह से सेवा प्रभावित हुई है। हालांकि, मेट्रो की तरफ से अभी तक कुछ भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

Share from here