Advertisement
ppl 2026

PPL 2026 – पुष्करणा प्रीमियर लीग के चौथे मुकाबले में काका 11 ने यंगस्टर्स को 34 रनों से हराया

सामाजिक

PPL 2026 – सनलाइट, कोलकाता। पुष्करणा प्रीमियर लीग के चौथे मुकाबले में काका 11 ने पुष्करणा यंगस्टर्स को 34 रन से हरा दिया है।

Advertisement

PPL 2026

पहले बल्लेबाजी करते हुए काका 11 ने 7 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए। टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन भरत व्यास (53) ने बनाए।

यंगस्टर्स की ओर से पार्थ पुरोहित, निकुंज कलवानी, हर्षवर्द्धन किराडू, नींव पुरोहित, प्रथम बोहरा और रोशन हर्ष ने 1-1 विकेट चटकाए।

जवाब में यंगस्टर्स की टीम 20 ओवरों में 167 ही बना पाई। यंगस्टर्स की ओर से सबसे ज्यादा रन पार्थ पुरोहित (43) ने बनाए।

काका 11 की ओर से गेंदबाजी में दामोदर व्यास 3, किशन आचार्य 2, किशोर किराडू, दीपक पुरोहित और वरद मूर्ति व्यास को 1-1 सफलता मिली।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari