T20 World Cup – टी20 विश्वकप में बड़ा उलटफेर हुआ है। जिम्बाब्वे की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया है।
T20 World Cup
आज जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच खेला गया। जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 रनों का लक्ष्य दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 146 रन ही बना सकी और उसे हार का सामना करना पड़ा। जिम्बाब्वे ने 23 रन से मुकाबला जीत लिया।
ऑस्ट्रेलिया के तरफ से तीन खिलाड़ी ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। मेट रेंसो ने सबसे ज्यादा 65 रन बनाएं। उनके अलावा मैक्सवेल ने 31 और ट्रेविस हेड ने 17 रनों की पारी खेली।
जिम्बाब्वे की ओर से बेनेट ने 64, मरूमनी और बुर्ल ने 35 और सिकन्दर रजा ने 25 रनों की शानदार पारी खेली।
जिम्बाब्वे की टीम की ओर से मुजरबानी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए और टीम की जीत में अहम योगदान दिया।
