Advertisement
breaking news

Donald Trump Tariffs – डोनाल्ड ट्रम्प ने बताया कोर्ट के फैसले को शर्मनाक, बोले – 10 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ के ऑर्डर पर करेंगे साइन

विदेश

Donald Trump Tariffs – अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमिरिका के सुप्रीम कोर्ट द्वारा टैरिफ पर रोक लगाए जाने के बाद पहली प्रतिक्रिया दी है।

Advertisement

Donald Trump Tariffs

ट्रम्प ने टैरिफ को अवैध बताए जाने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि कुछ लोग अमेरिका को लूट रहे हैं। ऐसे लोग ज्यादा दिन खुश नहीं रह पाएंगे।

साथ ही ट्रंप ने 10% अतिरिक्त टैरिफ लगाने की धमकी दी। डोनाल्ड ट्रंप ने कोर्ट के फैसले को शर्मनाक बताते हुए कहा कि उन्हें ऐसे फैसले की उम्मीद नहीं थी।

ट्रंप ने कहा कि अदालत विदेशी हितों और एक ऐसे राजनीतिक आंदोलन से प्रभावित हो गई है जो लोगों की सोच से भी बहुत छोटा है। यह एक छोटा आंदोलन है।

उन्होंने कहा कि उन्होंने लाखों वोटों से जीत हासिल की जबकि बहुत धांधली हुई थी। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका को फिर महान बनाना लक्ष्य है। कोर्ट के फैसले गलत हैं, लेकिन इससे फर्क नहीं पड़ता है।

अब दूसरे विकल्प का इस्तेमाल करेंगे। हो सकता है कि हम और ज्यादा पैसे वसूलें। हम किसी भी देश से व्यापार बंद कर सकते हैं। सभी देशों पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त ग्लोबल टैरिफ लगाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से मेरी ताकत और बढ़ी। अदालत के फैसले से जो खुश हैं, वे ज्यादा दिन खुश नहीं होंगे। ट्रंप ने कहा कि टैरिफ पर अब और ज्यादा सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari