Advertisement

Satyanarayan Mandir Kolkata – श्री श्री सत्यनारायण भगवान की 141वीं फाल्गुन शोभायात्रा निकली

कोलकाता

सनलाइट, कोलकाता। Satyanarayan Mandir Kolkata – श्री श्री सत्यनारायण भगवान की 141वीं फाल्गुन शोभायात्रा कॉटन स्ट्रीट स्थित मंदिर से धूमधाम से निकली।

Advertisement

Satyanarayan Mandir Kolkata

प्रधान पुरोहित पं. श्रीराधा कृष्ण शर्मा एवं आशीष शर्मा ने विधिवत् पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया।

ट्रस्टी मधुसूदन बागला ने शोभायात्रा का संचालन किया। उनके साथ नकूल बागला, ध्रुव बागला, जगमोहन बागला, महावीर सावाडिया, अशोक झुनझुनवाला, पं. भगतराम शास्त्री, अरुण शर्मा,

अमर केजरीवाल, अजय शर्मा, निर्मल बागला, भरत केडिया, दिनेश राठी, नन्द लाल राठी ने आरती की एवं शोभायात्रा में सक्रिय रहे।

शोभायात्रा तुलापट्टी, रविन्द्र सरणी, महात्मा गाँधी रोड, मल्लिक स्ट्रीट, जमुना लाल बजाज स्ट्रीट, नेताजी सुभाष रोड, हावड़ा ब्रिज होते हुए हावड़ा के मुखराम कानोडिया रोड स्थित मंदिर पंहुची।

इस दौरान विभिन्न सामाजिक संस्थाओ की ओर से शोभायात्रा में शामिल भक्तों का स्वागत किया गया। सत्यदेव मंडली की ओर से भजन कीर्तन, डांडिया आदि का आयोजन हुआ।

हावड़ा मन्दिर में तीन दिनों तक भजन- कीर्तन (धमाल डांडिया), गोठ(प्रसाद) आदि कार्यक्रमों का आयोजन होगा। 1 मार्च को शोभायात्रा वापस मन्दिर आएगी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari