Todays news

Todays News – 02/03/2026 – आज की खबरें

News of the Day

Todays News – SUNLIGHT Morning Brief
📅 सोमवार |  2 मार्च 2026

Todays News


कोलकाता/बंगाल

  • वोटर लिस्ट से लाखों नाम काटने का विरोध – सीएम ममता बनर्जी 6 मार्च को मेट्रो चैनल पर बैठेंगी धरने पर।
  • डोल और होली के अवसर पर राज्य सरकार द्वारा आज नेताजी इंडोर स्टेडियम में आयोजन। सीएम भी रहेंगी मौजूद।
  • आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रायदिघी में। भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ को दिखाएंगे हरी झंडी।
  • अभिषेक बनर्जी आज सुबह 11 बजे नजरुल मंच में तफसीलि कार्यक्रम में होंगे शामिल।
  • आज सुबह चुनाव आयोग की राज्य के IG, DIG, डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन ऑफिसर (DEO), डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट, एसपी और SSP के साथ बैठक।
  • मार्च के पहले दिन से ही बंगाल में तापमान में बढ़ोतरी। 1 मार्च को कोलकाता में उच्चतम तापमाम 32 डिग्री के पार।

राष्ट्रीय

  • PM आवास पर हुई CCS की बैठक। मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध पर चर्चा।
  • कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी दिल्ली पहुंचे, PM मोदी से करेंगे मुलाकात।
  • PM मोदी ने इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू से बात की।

अंतरराष्ट्रीय

  • पश्चिम एशिया में गरमाए हालात की वजह से कई फ्लाइट्स कैंसिल, एयरपोर्ट पर यात्री फंसे।
  • ईरान के बाद अब इजरायल ने लेबनान पर हमला किया, बेरूत बम धमाकों से दहल उठा।

बाजार

  • ईरान इजरायल युद्ध का बाजार पर असर – निफ्टी करीब 500 और सेंसेक्स 1000 पॉइंट गिरा।
  • MCX पर सोने चांदी की कीमतों में उछाल। सोने की कीमतों में 5 हजार से ज्यादा और सिल्वर की कीमतों में 11 हजार से ज्यादा की उछाल।

खेल

  • टी 20 विश्वकप में 4 मार्च को पहला सेमीफाइनल – दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड। 5 मार्च को दूसरा सेमीफाइनल – भारत बनाम इंग्लैंड

अन्य विस्तृत खबरों के लिए पढ़ें सनलाइट न्यूज

Todays News – व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें – सनलाइट व्हाट्सएप ग्रुप

Share from here