President Murmu criticises Bengal Government for protocol failures – राष्ट्रपति ने सिलीगुड़ी में प्रोटोकॉल पालन न होने पर जताई निराशा, पीएम ने लिखा – बंगाल सरकार का व्यवहार शर्मनाक..

बंगाल देश

President Murmu criticises Bengal Government for protocol failures – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज पश्चिम बंगाल दौरे पर थीं।

President Murmu criticises Bengal Government for protocol failures

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सिलीगुड़ी में 9वें अंतर्राष्ट्रीय संथाल आदिवासी सम्मेलन में भाग लेने सिलीगुड़ी पहुँचीं थीं।

इस दौरान पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा प्रोटोकॉल का पालन नहीं किए जाने पर उन्होंने अपनी निराशा व्यक्त की।

कार्यक्रम के बाद लोगों से बातचीत में राष्ट्रपति ने कहा कि जब राष्ट्रपति किसी राज्य के दौरे पर होते है तो प्रोटोकॉल के अनुसार मुख्यमंत्री को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना चाहिए।

राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि ऐसा लगता है कि आदिवासी समुदाय के कई लोगों को संथाल सम्मेलन में भाग लेने से रोकने का प्रयास किया गया।

राष्ट्रपति ने कहा कि राज्य सरकार ने सम्मेलन के लिए उचित स्थान भी उपलब्ध नहीं कराया ताकि अधिक लोग भाग ले सके।

President Murmu criticises Bengal Government for protocol failures – बताया गया कि राज्य सरकार के अधिकारी भी सम्मेलन में शामिल नहीं हुए। राष्ट्रपति ने कहा कि शायद ममता दीदी मुझसे नाराज है।

पूरे मामले पर पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। पीएम मोदी ने लिखा – यह शर्मनाक है और पहले कभी नहीं हुआ।

पीएम ने लिखा गणतंत्र और जनजाति कम्युनिटी के एम्पावरमेंट में यकीन रखने वाले सभी लोग इससे हैरान हैं।

ट्राइबल कम्युनिटी से आने वाली राष्ट्रपति ने जो दर्द और चिंता ज़ाहिर की है, उससे भारत के लोगों को बहुत दुख हुआ है।

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार ने सच में सारी हदें पार कर दी हैं। राष्ट्रपति की इस बेइज्ज़ती के लिए उनका एडमिनिस्ट्रेशन ज़िम्मेदार है।

President Murmu criticises Bengal Government for protocol failures – पीएम ने लिखा कि यह भी बहुत दुख की बात है कि बंगाल सरकार संथाल कल्चर जैसे ज़रूरी मुद्दे को इतने हल्के में ले रही है।

प्रेसिडेंट का ऑफिस पॉलिटिक्स से ऊपर है और इस ऑफिस की डिग्निटी हमेशा बनी रहनी चाहिए। उम्मीद है कि पश्चिम बंगाल सरकार और तृणमूल कांग्रेस को होश आएगा।

Share from here