Weather update

Weather Update – दक्षिण बंगाल के 10 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान, उत्तर बंगाल..

कोलकाता बंगाल

Weather Update – पश्चिम बंगाल में मौसम में बदलाव का पूर्वानुमान है। ओडिशा और आसपास के क्षेत्रों में बने चक्रवात के प्रभाव से राज्य के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है।

Advertisement

Weather Update

मौसम विभाग ने दक्षिण बंगाल के 10 जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है। सोमवार और मंगलवार को तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, बांकुरा, पूर्व और पश्चिम बर्धमान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद और नदिया में बारिश का पूर्वानुमान है।

इन क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली की आशंका है। कोलकाता, हावड़ा, हुगली और उत्तर 24 परगना में भी हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना है।

उत्तर बंगाल के जिलों में भी पूरे सप्ताह बारिश का अनुमान है। मंगलवार तक दार्जिलिंग, कालिम्पोंग और जलपाईगुड़ी के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

जबकि सोमवार से बुधवार के बीच अलीपुरद्वार और कूचबिहार में बारिश की संभावना जताई गई है। आगामी कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहने की उम्मीद है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari