breaking news

BCCI announces cash reward – वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया के लिए BCCI ने दिया 131 करोड़ का इनाम

खेल

BCCI announces cash reward – टी20 वर्ल्डकप जितने वाली भारतीय टीम पर इनाम की बारिश हो गई है।

बीसीसीआई ने विश्वकप विजेता टीम के लिए 131 करोड़ रुपए के नगद इनाम की घोषणा की है। इसकी जानकारी बीसीसीआई ने दी।

जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ICC T20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन के बाद 131 करोड़ रुपये के नकद इनाम की घोषणा की है।

BCCI announces cash reward

भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी अपने नाम की। इसके साथ ही भारत ने सफलतापूर्वक अपने खिताब का बचाव किया।

इस टूर्नामेंट के इतिहास में ICC पुरुष T20 विश्व कप को लगातार दूसरी बार जीतने वाली पहली टीम बन गई। इस जीत के साथ, भारत ICC पुरुष T20 विश्व कप को तीन बार जीतने वाली भी पहली टीम बन गई है।

बोर्ड इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं को एक बार फिर बधाई देता है और भविष्य में भी उनकी निरंतर सफलता की कामना करता है।

Share from here