Todays News – SUNLIGHT Morning Brief📅 बुधवार | 11 मार्च 2026
Todays News
कोलकाता/बंगाल
- आज कोलकाता आ रहें हैं नए राज्यपाल, रविंद्र नारायण रवि।
- चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनावों के लिए सुब्रत गुप्ता को विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया।
- कोलकाता नगर निगम का विधानसभा चुनावों से पहले, अंतिम मासिक अधिवेशन।
- गैस की बढ़ती कीमतों का असर ऑटो-रिक्शा भाड़े पर। कई रूटों पर यात्रियों से ज़्यादा किराया वसूलने की शिकायतें।
राष्ट्रीय
- PM मोदी आज केरल और तमिलनाडु में ₹16,000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे।
- विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष के बीच ईरान के विदेश मंत्री के साथ बातचीत की।
- जम्मू-कश्मीर – जल शक्ति विभाग के तीन कर्मचारियों को सरकार ने किया बर्खास्त, आतंकियों के लिए हथियारों और सुरक्षित ठिकाने की करते थे व्यवस्था।
- दिल्ली के नए उपराज्यपाल, तरनजीत सिंह संधू, आज लेंगे शपथ।
- असम सरकार ने फखरुद्दीन अली अहमद मेडिकल कॉलेज का नाम बदला।
- उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में बस और कार की आमने-सामने की टक्कर, चार की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल।
- गैस उत्पादन बढ़ाने और बुकिंग प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को की बैठक।
अंतरराष्ट्रीय
- ईरान सरकार हमारे नागरिकों पर बरसा रहा क्लस्टर बम – इज़राइल।
- पिछले कुछ घंटों में हमने 10 निष्क्रिय बारूदी सुरंग बिछाने वाले जहाजों को निशाना बनाकर पूरी तरह से नष्ट कर दिया है – ट्रंप।
Todays News – अन्य विस्तृत खबरों के लिए पढ़ें – सनलाइट न्यूज
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें – जॉइन ग्रुप
