breaking news

President Protocol – राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल मामले में केंद्र ने डीएम और सीपी का मांगा डेप्यूटेशन

बंगाल

President Protocol – राष्ट्रपति की हालिया सिलीगुड़ी यात्रा के दौरान कथित प्रोटोकॉल उल्लंघन और कार्यक्रम स्थल में बदलाव को लेकर चल रहा विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुँच गया है।

President Protocol

केंद्र ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर प्रोटोकॉल उल्लंघन के आरोपों का हवाला देते हुए दो अधिकारियों की डेपुटेशन माँगी हैं।

अधिकारियों में सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट के कमिश्नर सी सुधाकर और दार्जिलिंग के ज़िलाधिकारी मनीष मिश्रा शामिल है।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय संथाल सम्मेलन में शामिल होने के लिए उत्तरी बंगाल आईं थी।

वहाँ उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता कि प्रशासन के मन में क्या चल रहा था। मैं तो बहुत आसानी से यहां पहुँच गई।

इसके बाद, मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा, “मैं भी बंगाल की बेटी हूँ। ममता-दी मेरी छोटी बहन हैं। मुझे नहीं पता कि उन्हें मुझसे क्या शिकायत है।

Share from here