Chandannagar – चंदननगर के सुरेर पुकुर इलाके में शुक्रवार देर रात एक गोदाम में भीषण आग लग गई।
Chandannagar
इस दौरान सिलेंडर फटने जैसी आवाजों से इलाका वासी घबरा गए। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।
सूचना मिलते ही, दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुँच गईं। काफी समय बाद आग पर काबू पाया जा सका।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि रिहायशी इलाके में स्थित इस गोदाम में पहले भी कई बार आग लग चुकी है। इस आग की वजह से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
Share from here
