Go Back – विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच पीएम नरेंद्र मोदी आज ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक प्रशासनिक बैठक के बाद एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
Go Back
उनकी सभा से ठीक पहले, कोलकाता शहर में ‘गो बैक मोदी’ लिखे होर्डिंग्स लगें हैं। शहर के अलग-अलग हिस्सों में ऐसे होर्डिंग्स देखे गए हैं।
अभी तक साफ़ नहीं हो पाया है कि इन होर्डिंग्स को लगाने के पीछे कौन है क्योंकि इन पर किसी भी खास राजनीतिक दल या व्यक्ति का ज़िक्र नहीं है।
नतीजतन, राजनीतिक तनाव और बयानबाज़ी का दौर स्वाभाविक रूप से तेज़ हो गया है। कुछ लोगों की माने तो इन होर्डिंग्स पर छपे Boycott BJP वाले लोगो और तृणमूल कांग्रेस द्वारा पहले इसी नारे के तहत इस्तेमाल किए गए लोगो में काफ़ी समानता है।
हालांकि सत्ताधारी खेमे से किसी की भी तरफ़ से इस मामले पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
