breaking news

Minakhan – मिनाखां में मिला तृणमूल कार्यकर्ता का शव

बंगाल

Minakhan – चुनाव के ऐलान और प्रार्थी तालिका जारी होने के कुछ घंटों बाद ही उत्तर 24 परगना के मिनाखां में तृणमूल कार्यकर्ता का शव मिला है।

Minakhan

आरोप है कि किसी ने उसकी हत्या कर दी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मशिउर काजी (38) हरोआ विधानसभा क्षेत्र के गंगनिया गांव का रहने वाला था।

स्थानीय लोगों ने सुबह सड़क किनारे एक लाश पड़ी देखी। लाश पर कई जगह धारदार हथियार से वार किए गए थे।

सूचना मिलने पर हरोआ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। चुनाव से पहले घटना से हंगामा मच गया। मृतक के भाई ने कहा, भाई को बेरहमी से मार डाला गया। यह राजनीतिक दुश्मनी है। स्थानीय निवासी ने बताया कि, उसके चेहरे पर भयानक हमले किए गए थे।

Share from here