PM Modi on Middle East Crisis

PM Modi on Middle East Crisis – युद्ध के कारण जो कठिन हालात बने हैं उसके लंबे समय तक बने रहने की आशंका – पीएम मोदी ने…

देश विदेश

PM Modi on Middle East Crisis – ईरान और अमेरिका युद्ध के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में बयान दिया।

PM Modi on Middle East Crisis

पीएम मोदी ने कहा इस युद्ध के कारण दुनिया में जो कठिन हालात बने हैं उसके लंबे समय तक बने रहने की आशंका है

हमें तैयार रहना होगा एकजुट रहना होगा, हम कोरोना के समय में ऐसी चुनौतियों का सामना कर चुके हैं अब एक बार फिर उसी तरह तैयार रहने की आवश्यकता है.

PM Modi on Middle East Crisis – धीरज संयम और शांत मन से सामना करना यही हमारी पहचान है यही हमारी ताकत है.

पीएम ने कि हमने कहा कि सावधान भी रहना है हालात का फायदा उठाने वाले इस स्थिति में झूठ फैलाने का प्रयास करेंगे ऐसे लोगों को हमें सफल नहीं होने देना है।

वैश्विक संकट और आंतरिक हालात पर बोलते हुए पीएम ने कहा कि सरकार इस संकट में सतर्क है। पीएम ने इस दौरान केंद्र सरकार की तरफ से उठाए गए कदमों के बारे में भी देश को बताया।

पीएम मोदी ने कहा कच्चा तेल, गैस और फर्टिलाइजर्स होर्मुज के रास्ते भारत में आती है। युद्ध के बाद से ही जहाजों का होर्मुज से आना चुनौतीपूर्ण हो गया है।

इसके बाद भी हमारा प्रयास रहा है कि पेट्रोल डीजल और गैस की सप्लाई बहुत ज्यादा प्रभावित न हो। सामान्य परिवारों को परेशानी कम से कम हो।

PM Modi on Middle East Crisis – पीएम ने कहा होर्मुज स्ट्रेट में रुकावट मंजूर नहीं है। हालांकि, होर्मुज के जरिए भारत के कई मालवाहक जहाज आए हैं। इसके लिए भारत सरकार ने ईरान के साथ कूटनीतिक तरीका अपनाया।

पीएम मोदी ने समुंदर में मालवाहक जहाजों पर हो रहे हमलों को लेकर भी चिंता जाहिर की। लोकसभा में पीएम मोदी ने इसके साथ ही कहा कि जब से ये युद्ध शुरू हुआ है, तब से हर भारतीय को जरूरी मदद दी जा रही है।

पीएम ने कहा कि मैंने खुद बात की है, हर किसी ने भारतीयों की सुरक्षा का आश्वासन दिया है। दुर्भाग्य से इस दौरान कुछ लोगों की दुखद मृत्यु हुई है, कुछ घायल भी हुए हैं।

ऐसे मुश्किल हालात में परिवारजनों को आवश्यक मदद दी जा रही है। जो घायल हैं, उनका बेहतर इलाज सुनिश्चित कराया जा रहा है। प्रभावित देशों में हमारे जितने भी मिशन है वो निरंतर भारतीयों की मदद करने में जुटे हैं।

Share from here