Advertisement
breaking news

ISF ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, अराबुल इस्लाम को…

बंगाल

ISF – ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंट ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें तृणमूल से आए अराबुल इस्लाम को टिकट दिया गया है।

Advertisement

ISF

उन्हें कैनिंग ईस्ट सीट से मैदान में उतारा गया है। पार्टी ने सोमवार को 23 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया।

मध्यमग्राम में ISF ने SFI की पूर्व लीडर प्रियंका बर्मन को टिकट दिया है। इसके अलावा मफीदुल हक साहाजी को देगंगा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनया गया है।

आईएसएफ उत्तर 24 परगना के सात केंद्रों से चुनाव लड़ेगी। जाकिर मंडल चापड़ा से, तपस बनर्जी अशोकनगर से, विश्वजीत मैती अमडांगा से,

पियारुल इस्लाम हाडोआ से, मोहम्मद मूसा करीमुल्लाह बशीरहाट उत्तर से, अब्दुल मालेक मोल्ला कुलपी से, प्रबीर मंडल कैनिंग पश्चिम से, अराबुल कैनिंग पूर्व से,

अब्दुल अजीज अल हसन मगराहाट पश्चिम से और नौशाद सिद्दीकी भांगड़ से, हरिपाल से शेख मुजफ्फर अली उर्फ ​​माजा को उम्मीदवार बनाया है।

खानकुल से शेख सद्दाम हुसैन को टिकट मिला है। पूर्व मेदिनीपुर के पांशकुरा वेस्ट विधानसभा सीट से अफजल अली शाह को मैदान में उतारा गया है।

नंदीग्राम से मौलाना मोहम्मद शबे मिराज खान को टिकट दिया गया है। पीयूष हांसदा वेस्ट मिदनापुर के शालबनी, वेस्ट बर्दवान के बाराबनी से बिस्वजीत बाउरी, बीरभूम के बोलपुर से प्रोफेसर बापी सोरेन और मुर्राई से हजरत अली (सौदागर) ISF के उम्मीदवार हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari