Advertisement

Malda – मालदा से आग्नेयास्त्र के साथ 5 गिरफ्तार

बंगाल

Malda – पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शांतिपूर्ण और हिंसा मुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।

Advertisement

Malda

इसी कड़ी में बुधवार को मालदा के चांचल थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच अंतरराज्यीय हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है।

इनके पास से तीन अवैध आग्नेयास्त्र बरामद किए गए हैं। मालदा के जिला पुलिस अधीक्षक (SP) अनुपम सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस घटना की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बंगाल-बिहार सीमा पर स्थित नारकुटिया इलाके में पुलिस ने विशेष नाका चेकिंग अभियान चला रखा है।

मंगलवार की रात चेकिंग के दौरान बिहार की ओर से आ रहे पांच संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस ने रोका। तलाशी लेने पर इनके पास से 1 सेवेन एम.एम पिस्तौल, 02 देसी पाइपगन बरामद हुई। 

गिरफ्तार सभी बिहार के निवासी हैं। उनके नाम शुकदेव साहा, अमित कुमार साहा, गणेश महालदार, मोहम्मद रियाजुल और मोहम्मद रमन है।   

प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला है कि ये आरोपी इन हथियारों को मालदा और आसपास के इलाकों में बेचने के इरादे से ला रहे थे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari