Advertisement
breaking news

CM Mamata Banerjee – एयरपोर्ट इलाके में तेज हवा के साथ बारिश, आकाश में घूम रहा है सीएम का विमान

कोलकाता

CM Mamata Banerjee – कोलकाता एयरपोर्ट इलाके में तेज हवा के साथ अचानक शुरू हुई बारिश के कारण सीएम ममता बनर्जी का विमान लैंड नही कर सका है।

Advertisement

CM Mamata Banerjee –

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीएम का विमान पिछले 25 मिनट से बीच आकाश में घूम रहा है। तेज हवा के साथ बारिश के कारण विमान को उतरने में समस्या हो रही है।

हवा इतनी तेज है कि एयरपोर्ट पर बने अस्थाई टैंट उड़ गए हैं। बारिश के साथ ओला वृष्टि भी हो रही है। पुलिस और एयरपोर्ट अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

एटीएस सूत्रों के अनुसार अगर मौसम साफ नही होता है तो विमान को किसी और एयरपोर्ट पर उतारा जाएगा।

उल्लेखनीय है कि सीएम आज अपनी सभा के बाद अंडाल एयरपोर्ट से सीएम कोलकाता के लिए रवाना हुईं थी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari