Leander paes join BJP- टेनिस के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी लिएंडर पेस ने आज बीजेपी का दामन थाम लिया है।
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और सुकांत मजुमादर की उपस्थिति में वे दिल्ली बीजेपी मुख्यालय में पार्टी में शामिल हुए।
Leander paes join bjp
इस दौरान किरण रिजिजू ने कहा कि पीएम मोदी के खेल के लिए किए जा रहे काम को देख प्रभावित होकर लिएंडर भाजपा में शामिल हुए हैं।
लिएंडर पेस ने देश सेवा, खेल और युवाओं के लिए कुछ करने के लिए मौक़ा देने के लिए पीएम का धन्यवाद किया।
बता दें कि पिछले दिनों कोलकाता में लिएंडर पेस ने बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की थी। इस दौरान उनके साथ सौमिक भट्टाचार्य भी मौजूद थे। तब से ही ये अटकलें थीं कि वे भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
