Abu hasem khan choudhury – पूर्व केंद्रीय मंत्री अबू हासेम खान चौधरी का निधन

बंगाल

Abu hasem khan choudhury – पूर्व केंद्रीय मंत्री और मालदा दक्षिण के पूर्व कांग्रेस सांसद अबू हासेम खान चौधरी का निधन हो गया है।

Abu hasem khan choudhury

डालू बाबू के नाम से प्रसिद्ध अबु हासेम का बुधवार की रात कोलकाता के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

वे 89 वर्ष के थे और लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। उनके निधन पर राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

इंग्लिश बाजार विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार आशीष कुंडू ने गुरुवार को अपना पूर्व निर्धारित चुनावी प्रचार अभियान स्थगित कर दिया।  

Share from here