Advertisement

Cyber Crime – कोलकाता पुलिस द्वारा बड़े साइबर अपराध रैकेट का भंडाफोड़, 17 गिरफ्तार

कोलकाता

Cyber Crime – कोलकाता पुलिस ने शहर के बीचों-बीच से चल रहे एक देशव्यापी साइबर धोखाधड़ी रैकेट का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ किया है।

Advertisement

Cyber Crime

इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर से मिली पुख्ता जानकारी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गरियाहाट थाना अंतर्गत हिंदुस्तान पार्क इलाके में एक अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया।

इसके अलावा बालीगंज स्टेशन रोड में एक दूसरी यूनिट की पहचान की गई और वहाँ भी छापेमारी की गई।

उन्नत तकनीकी विश्लेषण और मानवीय खुफिया जानकारी (ह्यूमन इंटेलिजेंस) के आधार पर ये छापेमारी की गई।

ये ठग गिरोह खुद को ई-कॉमर्स और कूरियर कंपनियों के अधिकारी बताकर लोगों को ठगने का काम करता था।

ये लोग नकली दस्तावेज़ों का इस्तेमाल कर COD एडवांस, रिफंड और कैशबैक ऑफ़र का लालच देकर पीड़ितों को फंसाते थे।

शिकायतों से जुड़े संदिग्ध लगभग 50 मोबाइल नंबरों की जांच की गई। पता चला कि आरोपी देश भर में विशेष रूप से उत्तर भारत में लोगों को निशाना बना रहे थे।

इन छापेमारी के दौरान 47 फिक्स्ड वायरलेस फ़ोन, 43 मोबाइल फ़ोन, 14 एक्टिव SIM कार्ड, 1 लैपटॉप और 1 राउटर बरामद किया गया।

इस साइबर ठगी मामले में पुलिस ने 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमे 8 पुरुष और 9 महिलाएँ शामिल है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari