Pahalgam Terror Attack – पिछले साल आज ही के दिन पहलगाम हमले की घटना ने देश को सदमे में डाल दिया था।
Pahalgam Terror Attack
हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कड़ा मैसेज दिया है।
उन्होंने कहा कि निर्दोष लोगों की मौत भुलाई नहीं जा सकती। आतंकियों के नापाक मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के आगे नहीं झुकेगा। दुख, संकल्प की घड़ी में हम राष्ट्र के रूप में एकजुट हैं।
उल्लेखनीय है कि आज ही के दिन एक साल पहले 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बड़ा आतंकी हमला हुआ था।
बैसरन की खूबसूरत वादियां, उस दिन अचानक चीखों और बारूद के धुएं से भर गई थीं। आतंकियों ने बैसरन घाटी में 26 टूरिस्टों को मौत के घाट उतार दिया था।
