Advertisement
breaking news

Mothabari – मोथाबाड़ी में ईवीएम खराब होने पर डेढ़ घंटे रुका मतदान, स्थिति तनावपूर्ण

बंगाल


Mothabari – पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के दौरान मालदह जिले की मोथाबाड़ी (52) विधानसभा सीट से तनावपूर्ण खबर सामने आ रही है।

Advertisement

Mothabari

यहाँ के बालुआचड़ा हाई स्कूल स्थित बूथ संख्या 55 पर ईवीएम खराब होने और अधिकारियों की कथित लापरवाही के कारण मतदाताओं का गुस्सा फूट पड़ा।

स्थिति इतनी बिगड़ गई कि सेक्टर ऑफिसर को वहां से भागना पड़ा। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सुबह मतदान शुरू होने के कुछ ही देर बाद ईवीएम मशीन खराब हो गई।

लगभग डेढ़ घंटे तक मतदान की प्रक्रिया पूरी तरह बंद रही, जिससे चिलचिलाती धूप में खड़े मतदाताओं का धैर्य जवाब दे गया।

आरोप है कि मशीन खराब होने की सूचना देने के लिए जब सेक्टर ऑफिसर को बार-बार फोन किया गया, तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।

चुनाव आयोग ने मामले का संज्ञान लिया है और नई मशीन मंगाकर मतदान प्रक्रिया को फिर से सुचारू रूप से शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari