Firearms Recovery – बीटी रोड से आग्नेयास्त्र के साथ एक गिरफ्तार

कोलकाता

Firearms Recovery – खुफिया जानकारी के आधार पर, एसटीएफ कोलकाता पुलिस ने आज आग्नेयास्त्र के साथ एक को गिरफ्तार किया है।

Firearms Recovery

टीम ने शमीम आलम (40) को हिरासत में लिया। वह नवादा बिहार का रहने वाला है। उसे चितपुर पुलिस स्टेशन इलाके के तहत 26/1, B.T. रोड के सामने से पकड़ा गया।

तलाशी के दौरान उसके पास से तीन सिंगल-शॉटर आग्नेयास्त्र, एक 7 mm पिस्तौल, चार खाली मैगज़ीन, 8 mm कारतूस के 14 राउंड, 7 mm कारतूस के 100 राउंड बरामद किए गए हैं।

STF पुलिस ने एक विशेष मामला दर्ज किया जाएगा और उसे कल अदालत में पेश किया जाएगा। उससे जानने की कोशिश की जा रही है कि ये हथियार कहा से लाए गए थे और किसे देने थे।

Share from here