Advertisement

Bally TMC – बाली से तृणमूल कार्यकर्ता लिए गए हिरासत में, देर रात मौके पर पहुँचे कैलाश मिश्रा

बंगाल

Bally TMC – हावड़ा के बाली इलाके में चुनावों से पहले माहौल गरमा गया है। अशांति फैलाने की कोशिश के आरोप में तृणमूल के कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

Bally TMC

जिनमें टीएमसी के बूथ अध्यक्ष भी शामिल है। इन लोगों को केंद्रीय बलों और हावड़ा नगर पुलिस के अधिकारियों ने अपनी हिरासत में लिया।

सतीश चक्रवर्ती लेन, बाली में पुराने डाकघर के आस-पास सहित कई इलाकों से कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है।

मामले की खबर मिलते ही, बाली विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल के उम्मीदवार कैलाश मिश्रा तुरंत मौके पर पहुँचे।

कैलाश मिश्रा ने बेलूर पुलिस स्टेशन के सामने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान, मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और उनके बीच तीखी बहस भी हुई।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari