Bihar Cabinet Expansion – सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली बिहार सरकार की कैबिनेट का आज गुरुवार को विस्तार कर दिया गया।
Bihar Cabinet Expansion
सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के 22 दिनों के बाद यह कैबिनेट विस्तार हुआ है। इस भव्य समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए।
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने भी शपथ ली है। निशांत ने करीब 2 महीने पहले जेडीयू की सदस्यता ग्रहण की थी।
सम्राट चौधरी कैबिनेट विस्तार के दौरान बीजेपी कोटे से कई मौजूदा मंत्रियों का पत्ता कट गया है, जिसमें प्रमुख नाम मंगल पांडे का है, जिन्हें नई कैबिनेट में जगह नहीं मिली है।
सम्राट चौधरी सरकार में श्रवण कुमार, विजय कुमार सिन्हा, दिलीप जायसवाल, निशांत कुमार और लेशी सिंह ने एक साथ पद और गोपनीयता की शपथ ली।
भगवान सिंह कुशवाहा, अरुण शंकर प्रसाद, मदन सहनी, संतोष कुमार सुमन और रमा निषाद ने एकसाथ पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
रत्नेश सदा, कुमार शैलेंद्र, शीला कुमार, केदार प्रसाद गुप्ता और लखेंद्र कुमार रोशन ने एकसाथ पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
सुनील कुमार, श्रेयसी सिंह, जमा खान, नंदकिशोर राम, शैलेश कुमार और डॉ. प्रमोद कुमार ने एकसाथ पद एवं गोपनीयता की शपथ ली.
श्वेता गुप्ता, मिथिलेश तिवारी, रामचंद्र प्रसाद, संजय कुमार सिंह, दीपक प्रकाश और संजय कुमार ने एकसाथ पद एवं गोपनीयता की शपथ ली.
