breaking news

Shibpur – हावड़ा के शिबपुर में तनाव, मौके पर पुलिस, बमबारी…

बंगाल

Shibpur – पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा की खबरें रुकने का नाम नही ले रही है। आज हावड़ा के शिबपुर में ऐसी ही घटना हुई है।

Shibpur

हावड़ा के शिबपुर के चौराबस्ती में दो गुटों में झड़प की घटना सामने आई है। आरोप है कि इस दौरान बमबारी भी की गई।

आरोप है कि घटना के पीछे स्थानीय तृणमूल नेता का हाथ है। भाजपा कार्यकर्ताओं को भी पीटने का आरोप हो गया है। मौके पर पुलिस और केंद्रीय बल पहुँच गए हैं।

उल्लेखनीय है कि बीते कल शुभेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पानिहाटी में भी बमबारी की घटना सामने आई थी।

Share from here