Oath Ceremony – 9 अप्रैल को कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगडे परेड मैदान में भारतीय जनता पार्टी का शपथ ग्रहण समारोह होना है।
Oath Ceremony
इसे लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू हो गई हैं। राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद इस मेगा इवेंट को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ रही है।
इस समारोह में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
इसके अलावा, भाजपा शासित 20 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी इस गौरवशाली क्षण का साक्षी बनने के लिए आमंत्रित किया गया है।
कई केंद्रीय मंत्रियों के अलावा कई अन्य वरिष्ठ नेताओं के भी इस शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचने की संभावना है।
ब्रिगेड मैदान में विशाल मंच और अन्य बुनियादी ढांचे के निर्माण का काम पहले ही शुरू किया जा चुका है। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।
कार्यकर्ताओं और आम जनता के बैठने के लिए अलग-अलग ब्लॉक बनाए जा रहे हैं। भाजपा नेतृत्व का मानना है कि यह शपथ ग्रहण समारोह राज्य की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक होगा
