breaking news

West Bengal – पश्चिम बंगाल के गोघाट में टीएमसी नेता का मिला खून से लथपथ शव

बंगाल

West Bengal – पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद से लगातार हिंसा की खबरें विभिन्न जिलों से सामने आ रही हैं।

इस बीच हुगली के गोघाट में तृणमूल कांग्रेस के एक नेता का खून से लथपथ शव बरामद होने से हड़कंप मच गया।

West Bengal

परिवार ने चुनाव के बाद हुई हिंसा के चलते हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक नकुंडा पंचायत के कोटा गांव में टीएमसी नेता सहदेव बाग का खून से लथपथ शव एक स्थानीय पार्टी कार्यालय के पास एक नाले से बरामद किया गया।

उनके चेहरे और नाक पर गंभीर चोट के निशान थे। आरोप है कि उनकी हत्या घर के पास की गई थी और शव को तृणमूल पार्टी कार्यालय के पीछे फेंक दिया गया।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari