PM Modi Urges Citizens To Save Fuel, Avoid Foreign Trips & Gold Purchases – पश्चिम एशिया में गहराते संकट और ग्लोबल एनर्जी मार्केट पर बढ़ते दबाव के बीच पीएम मोदी ने देशवासियों से एकाधिक अपील की है।
PM Modi Urges Citizens To Save Fuel, Avoid Foreign Trips & Gold Purchases
पीएम ने रविवार को तेलंगाना में बोलते हुए अमेरिका-ईरान युद्ध और होर्मुज स्ट्रेट के आसपास चल रही अस्थिरता के कारण होने वाले आर्थिक असर को कम करने के लिए देश हित में उपाय अपनाने की अपील की।
पीएम मोदी ने देशवासियों से वर्क-फ्रॉम-होम, कम तेल के इस्तेमाल, कम विदेश यात्राएं और सोने की खरीदारी पर एक साल तक रोक लगाने की अपील की।
PM Modi Urges Citizens To Save Fuel, Avoid Foreign Trips & Gold Purchases – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से पेट्रोल, डीजल और गैस का इस्तेमाल बहुत सोच-समझकर और संयम से करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि इम्पोर्टेड फ्यूल पर भारत की निर्भरता कम करना समय की सबसे बड़ी जरूरत है, ताकि वैश्विक संकटों और युद्धों का असर देश पर कम पड़े।
पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना काल में देश ने वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन मीटिंग और वीडियो कॉन्फ्रेंस जैसी व्यवस्थाओं को अपनाया था।
पीएम ने आगे बोलते हुए कहा कि अब मौजूदा हालात को देखते हुए इन व्यवस्थाओं को फिर से प्राथमिकता देने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि दुनिया में पेट्रोल और डीजल की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं, जिससे भारत पर विदेशी मुद्रा का बोझ बढ़ता है।
ऐसे में हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह फ्यूल बचाकर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में योगदान दे।
PM Modi Urges Citizens To Save Fuel, Avoid Foreign Trips & Gold Purchases – पीएम ने कहा कि जहां मेट्रो उपलब्ध है वहां निजी वाहन छोड़कर मेट्रो का इस्तेमाल करें और अगर कार से जाना जरूरी हो तो कार पूलिंग अपनाएं।
उन्होंने माल ढुलाई के लिए रेलवे को प्राथमिकता देने की सलाह दी। पीएम ने कहा कि बिजली से चलने वाली ट्रेनें पेट्रोल और डीजल पर निर्भरता कम करती हैं, इसलिए ट्रांसपोर्ट सेक्टर में रेलवे का इस्तेमाल बढ़ाना चाहिए।
पीएम मोदी ने विदेशों में शादियों और पर्यटन के बढ़ते चलन पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कम से कम एक साल तक विदेशों में शादी या अनावश्यक विदेश यात्राएं टालने का प्रयास करें।
पीएम ने सोने की खरीद को लेकर भी लोगों से संयम बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि सोने के आयात पर देश की बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा खर्च होती है
इसलिए प्रयास करें कि कितना ही जरूरी क्यों न हो परिवारों को एक साल तक समारोहों के लिए सोना खरीदने से बचना चाहिए।
