Himanta biswa sarma – असम में आज नई सरकार का शपथ ग्रहण हो गया है। हिमंता बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।
Himanta biswa sarma
उन्होंने शपथ सुबह 11.40 बजे गुवाहाटी के वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में ली। उनके साथ-साथ चार विधायकों रामेश्वर तेली, अतुल बोरा, चरण बोरो और अजंता नियोग ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
हिमंता के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे।
बता दें कि बोरा असम गण परिषद (एजीपी) के अध्यक्ष हैं और बोरो, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) से विधायक हैं।
दोनों एनडीए नीत पूर्व सरकार में मंत्री रह चुके हैं। नियोग पिछली सरकार में भी मंत्री थीं। रामेश्वर तेली पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रहे हैं, जिन्होंने 2026 के चुनाव में राज्य की राजनीति में वापसी की।
