Messi case kolkata – युवा भारती में हुए लियोनेल मेसी के इवेंट में मचे बवाल को लेकर नई जानकारी सामने आई है।
Messi Case Kolkata
खेल विभाग का कार्यभार संभालते ही मंत्री निशीथ प्रमाणिक ने कहा की, “मैंने फाइलें मंगवाई हैं; यदि आवश्यक हुआ, तो मैं मुख्यमंत्री से बात करूँगा।”
मंत्री निशीथ प्रमाणिक के बयान के बाद अंदाज लगाया जा रहा है युवा भारती में हुए मेसी मामले की जांच फिर से खुल सकती है।
इससे पहले मुख्य आयोजक सताद्रू दत्ता ने एक हैरान करने वाला खुलासा करते हुए कहा था कि पश्चिम बंगाल पुलिस और प्रशासन की कमियों को छुपाने के लिए उन्हें बलि का बकरा बनाया गया।
