Advertisement

Illegal Toll Gates – पश्चिम बंगाल में अवैध टोल और ड्रॉप गेट पर नकेल, मुख्य सचिव ने दिए तुरंत बंद करने के आदेश

बंगाल

Illegal Toll Gates – पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में अवैध रूप से चल रहे टोल गेटों और ड्रॉप गेटों के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार किया है।

Advertisement

Illegal Toll Gates

राज्य के मुख्य सचिव मनोज कुमार अग्रवाल द्वारा जारी एक नए निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि बिना सरकारी अनुमति के संचालित सभी टोल गेट, ड्रॉप गेट और बैरिकेड्स को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए।

मुख्य सचिव ने सभी जिला प्रशासनों को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में सक्रिय अवैध टोल संग्रह केंद्रों की पहचान करने और उन्हें तुरंत हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

इसके साथ ही, प्रशासन को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि भविष्य में इस तरह के अवैध संग्रह केंद्र दोबारा न बन सकें।

राज्य सरकार ने इस मामले में समय सीमा निर्धारित करते हुए पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए हैं। सभी जिलों को अपने क्षेत्र के वैध और अवैध टोल केंद्रों की एक विस्तृत सूची तैयार करनी होगी।

यह सूची आगामी 15 मई, दोपहर 12 बजे तक जाम कराना अनिवार्य है। सरकार के इस कदम का उद्देश्य माल वाहक वाहनों की आवाजाही को सुगम बनाना है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari