Advertisement

Bally – नवनिर्वाचित विधायक संजय सिंह का लिलुआ पुष्करणा समाज ने किया स्वागत​

सामाजिक

​Bally – सनलाइट। बाली के नवनिर्वाचित विधायक संजय सिंह का लिलुआ पुष्करणा समाज ने स्वागत किया।

Advertisement

Bally

इस आत्मीय कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग उपस्थित रहे।​​ स्वागत समारोह में विधायक संजय सिंह ने कहा कि बंगाल की उन्नति और सामाजिक ताने-बाने में समृद्ध मारवाड़ी परिवारों का विशेष योगदान रहा है।

उन्होंने समाज की सक्रियता की प्रशंसा करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम आशापुरण गवरजा माता मंडली के अध्यक्ष नरसिंह हर्ष के निवास स्थान पर हुआ।

इस दौरान उन्होंने और बद्री दास व्यास ने विधायक को लिलुआ के पुष्करणा समाज के गहरे जुड़ाव और सांस्कृतिक गतिविधियों की जानकारी दी।

साथ ही समाज की ऐतिहासिक धरोहर ‘ब्रह्म बगीचा’ के बारे में चर्चा करते हुए उन्हें वहाँ आने का निमंत्रण दिया जिसे विधायक ने सहर्ष स्वीकार किया।

​इस अवसर पर घनश्याम दास व्यास, गणेश व्यास, राजेंद्र पुरोहित, आशा हर्ष, आर्यन, लालू जायसवाल सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari