West Bengal Assembly Speaker rathindra bose

West Bengal Assembly Speaker – रथींद्र बोस को स्पीकर पद के लिए चुना गया

बंगाल

West Bengal Assembly Speaker – कूचबिहार दक्षिण के विधायक रथींद्र बोस को स्पीकर पद के लिए चुना है।

West Bengal Assembly Speaker

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा – कूचबिहार दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक, रथींद्र बोस को 18वीं पश्चिम बंगाल विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया है।

मुझे पूर्ण विश्वास है कि वे पश्चिम बंगाल विधानसभा के माननीय अध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से निर्वाचित होंगे। नियमों के अनुसार, स्पीकर पद के लिए चुनाव विधानसभा में विधायकों के शपथ ग्रहण के बाद होना तय है।

यदि विपक्ष रथीन के नामांकन पर सहमति जताता है और इस पद के लिए कोई विरोधी उम्मीदवार खड़ा नहीं करता है, तो चुनाव की आवश्यकता नहीं होगी; वे सर्वसम्मति से स्पीकर चुन लिए जाएँगे।

गौरतलब है कि यह पहली बार है जब उत्तरी बंगाल के किसी नेता को स्पीकर के रूप में चुना गया है। रथीनद्रनाथ बोस पहले भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं और उत्तर बंगाल में संगठनात्मक कार्यों की जिम्मेदारी संभाल चुके है।

Share from here